देश

आज का मौसम: उत्तर भारत में शीतलहर की दस्तक, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

उत्तर भारत में सर्दी ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)के ताजा अपडेट के मुताबिक, 15नवंबर तक उत्तर प्रदेश,बिहार,हरियाणा,पंजाब,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर,दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु,केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।शुक्रवार को दिल्ली-NCRमें रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है,जिससे ठंड का एहसास और बढ़ेगा।दिल्ली में सूखी ठंड और’बहुत खराब’हवादेश की राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन में हल्की धूप निकलेगी। यहाँ आज अधिकतम तापमान26डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि,दिल्ली की हवा आज भी’बहुत खराब’श्रेणी में बनी हुई है,जो चिंता का विषय है।दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता (AQI) -सुबह6बजे का अपडेट:पूसा:421 (गंभीर)शादीपुर:434 (गंभीर)पंजाबी बाग:488 (गंभीर)नॉर्थ कैंपस:462 (गंभीर)मुंडका:481 (गंभीर)पहाड़ों पर बर्फबारी,मैदानों में बढ़ेगी ठंडहिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर:इन राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा।दक्षिण में बारिश:तमिलनाडु,केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है,जिससे यहाँ का मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा। लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।उत्तराखंड का मौसम:उत्तराखंड के चमोली,हरिद्वार,पौड़ी गढ़वाल,रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जैसे जिलों में हल्की बारिश की आशंका है,जिससे यहाँ ठंड और ज़्यादा बढ़ सकती है।महाराष्ट्र में मौसम रहेगा साफ:महाराष्ट्र के अहमदनगर,अकोला,अमरावती और औरंगाबाद जैसे शहरों में आज मौसम बिल्कुल साफ और शुष्क रहेगा,बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Back to top button