देश

MP में शिमला से ज़्यादा ठंड! पारा 7 डिग्री तक गिरा, जानिए आपके शहर में कितनी है सर्दी

मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है और इसका असर अब साफ दिखने लगा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ा दी है,खासकर ग्वालियर,चंबल,उज्जैन,इंदौर,सागर और भोपाल संभाग में तापमान तेजी से नीचे गिरा है। हालांकि,मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बसे हिल स्टेशन पचमढ़ी में अभी ठंड की रफ्तार थोड़ी धीमी है।भोपाल और इंदौर निकले शिमला से भी ठंडे!आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उत्तर भारत के कई शहरों से ज़्यादा ठंड इस समय मध्य प्रदेश में पड़ रही है। पिछले दो दिनों के आंकड़े देखें तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रात का तापमान10डिग्री और हिमाचल की राजधानी शिमला में8.2डिग्री सेल्सियस था। वहीं,मध्य प्रदेश के इंदौर में पारा7.6डिग्री और भोपाल में8.2डिग्री तक लुढ़क गया। यह सिलसिला पिछले एक हफ्ते से बना हुआ है।प्रदेश के अलग-अलग शहरों में क्या है तापमान?मौसम विभाग के मुताबिक,ठंडी हवाओं का सबसे ज़्यादा असर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में है। राजगढ़ की रातें सबसे ठंडी दर्ज की गई हैं,जहाँ न्यूनतम तापमान7.4डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।अन्य प्रमुख शहरों का हाल:उमरिया: 8.4डिग्रीरीवा: 8.9डिग्रीशिवपुरी: 9डिग्रीजबलपुर: 9.9डिग्रीउज्जैन: 10.7डिग्रीग्वालियर: 11.4डिग्रीइसके अलावा मंडला में10.1डिग्री,बैतूल में10.2डिग्री और दतिया में10.9डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के बाकी शहरों में भी पारा धीरे-धीरे गिर रहा है।’कोल्ड डे’और’कोल्ड वेव’की चपेट में कई ज़िलेमौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के कई इलाकों में’कोल्ड डे’और’कोल्ड वेव’ (शीतलहर) जैसे हालात बने हुए हैं। अनूपपुर और बालाघाट में’कोल्ड डे’की स्थिति है,जबकि भोपाल,इंदौर,उज्जैन,सागर और शहडोल संभाग के कई ज़िले शीतलहर की चपेट में हैं।क्या होता है’कोल्ड डे’?’कोल्ड डे’की घोषणा तब की जाती है,जब किसी जगह का न्यूनतम तापमान10डिग्री से नीचे चला जाता है और दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से6.5डिग्री या उससे ज़्यादा गिर जाता है। यानी दिन और रात,दोनों ही बहुत ठंडे होते हैं,जैसा कि अभी अनूपपुर और बालाघाट में हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार,नवंबर के दूसरे हफ्ते में ठंड का असर और बढ़ेगा। ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका प्रभाव सबसे ज़्यादा देखने को मिलेगा,क्योंकि उत्तर भारत की बर्फीली हवाएं सीधे वहीं असर कर रही हैं।

Back to top button