केशव प्रसाद मौर्य ने गुरु पूर्णिमा की पूर्वसंध्या पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

केशव प्रसाद मौर्य ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी, कहा कि आज के समय में शिक्षकों, आचार्यों, आध्यात्मिक गुरुओं, माता-पिता एवं उन सभी व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन से समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गुरु का आशीर्वाद ही समाज को सशक्त, शिक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाने की सबसे बड़ी शक्ति है।
श्री मौर्य ने कहा कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता को भारतीय समाज में सदैव सर्वोच्च स्थान प्राप्त रहा है। गुरु की शिक्षा व्यक्ति को केवल सफल ही नहीं बनाती, बल्कि उसे एक जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में भी स्थापित करती है।
उप मुख्यमंत्री ने भगवान वेदव्यास सहित समस्त गुरु परंपरा का स्मरण करते हुए प्रार्थना की कि गुरुजनों का आशीर्वाद देश एवं उत्तर प्रदेश को निरंतर विकास, समृद्धि, शांति और नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करे। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए पुनः गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।