वाराणसी में कल रहेगे केशव प्रसाद मौर्य, विभिन्न कार्यक्रमों में होगें शामिल

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी कल, दिनांक 29 जुलाई 2026 को वाराणसी के एक दिवसीय विस्तृत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सांस्कृतिक, प्रशासनिक, सामाजिक एवं पार्टी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
तय कार्यक्रम का विवरण:
-
प्रातः 09:30 बजे (आषाढ़ पूर्णिमा कार्यक्रम):
उपमुख्यमंत्री जी सारनाथ स्थित सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर तिब्बतन स्टडीज ऑडिटोरियम पहुँचेंगे। यहाँ आयोजित आषाढ़ पूर्णिमा दिवस के विशेष कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
-
पूर्वाह्न 11:30 बजे (संवाद एवं विभागीय समीक्षा बैठक):
इसके पश्चात वे सर्किट हाउस, वाराणसी पहुँचेंगे, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
तदोपरांत, उपमुख्यमंत्री जी वाराणसी मंडल/जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।
-
अपराह्न 04:30 बजे (दर्शन-पूजन एवं गुरुवाणी श्रवण):
उपमुख्यमंत्री जी सीर गोवर्धनपुर एवं संत रविदास पार्क स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और गुरुवाणी श्रवण में सम्मिलित होंगे।
-
सायंकालीन कार्यक्रम:
संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के तदोपरांत, वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न संगठनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।