एजुकेशन

NEET UG 2025: डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा? 1232 खाली सीटों के लिए मिला एक और मौका

अगर आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और अच्छी सीट का इंतजार कर रहे हैं,तो आपके लिए एक राहत की खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC)नेNEET UG 2025काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड में हिस्सा लेने वाले छात्रों को एक और मौका देने का फैसला किया है।कई छात्र इस बात से परेशान थे कि चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का समय खत्म हो रहा है। इसी को देखते हुएMCCने आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है।अब13नवंबर तक भर सकते हैं अपनी पसंदअब सभी छात्र13नवंबर2025की रात11:55बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भर सकते हैं और उन्हें लॉक कर सकते हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि ऑल इंडिया कोटे (AIQ)के तहत एमबीबीएस की1232सीटें अभी भी खाली रह गई हैं। छात्रों को ज्यादा मौका देने के लिए ही यह कदम उठाया गया है।स्ट्रे वैकेंसी राउंड के इन नियमों को जानना जरूरी हैसभी को करना होगा नया रजिस्ट्रेशन: MCCने यह साफ कर दिया है कि अगर आप इस आखिरी राउंड में हिस्सा लेना चाहते हैं,तो आपको नया रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करनी ही होगी,भले ही आपने पहले रजिस्ट्रेशन किया हो।NRIऔर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: NRIकोटे के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को11नवंबर तक अपने डॉक्यूमेंट्स ईमेल करने थे। वहीं,दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार12नवंबर तक अपना सर्टिफिकेट बनवा सकते थे।रिजल्ट आने में हो सकती है थोड़ी देरीचूंकि चॉइस फिलिंग की तारीख आगे बढ़ गई है,तो जाहिर है कि सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट में भी थोड़ी देरी होगी। पहले यह रिजल्ट12नवंबर को आना था,लेकिन अबMCCजल्द ही नई तारीख की घोषणा करेगा। इस बदलाव के कारण कई राज्यों ने भी अपनी काउंसलिंग का शेड्यूल बदल दिया है ताकि कोई कन्फ्यूजन न हो।MCCने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और हर नई जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइटmcc.nic.inको ही नियमित रूप से चेक करते रहें।

Back to top button