देश

मौसम का डबल अटैक: कहीं घना कोहरा तो कहीं चलेगी जानलेवा ‘शीतलहर’, IMD का इन राज्यों के लिए सबसे बड़ा अलर्ट

नई दिल्ली:उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक,मौसम ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले3से4दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में घने कोहरे और खतरनाक’शीतलहर’ (Cold Wave)को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों,खासकर वाहन चालकों को सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है,क्योंकि विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।आइए जानते हैं,आपके राज्य में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है और कहां सबसे ज्यादा ठंड पड़ने वाली है।कहां-कहां बिछेगी कोहरे की चादर?IMDके अनुसार,अगले कुछ दिन सुबह के समयvisbility बहुत कम रहने वाली है।असम और मणिपुर:9से13दिसंबरतक इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा:9और10दिसंबरको इन क्षेत्रों में भी घने कोहरे का अलर्ट है।इन राज्यों में चलेगी’शीतलहर’, कंपाएगी ठंड!कोहरे के साथ-साथ कई राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम भी शुरू होने वाला है।मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और ओडिशा:9से12दिसंबरतक इन राज्यों के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।पंजाब:10से12दिसंबरतक यहां भी शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।बिहार और तेलंगाना:9और10दिसंबरको इन दोनों राज्यों में शीतलहर की चेतावनी है।हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली,उत्तरी राजस्थान,मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा:11और12दिसंबरको इन सभी जगहों पर शीतलहर अपना असर दिखाएगी।बिहार,यूपी और झारखंड का क्या है हाल?झारखंड:राज्य पहले से ही तेज ठंड की चपेट में है। ज्यादातर जिलों में पारा10डिग्री से नीचे चला गया है और अगले एक हफ्ते तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।बिहार और यूपी:इन दोनों राज्यों में ठंड का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। बिहार मेंपटना,पूर्णिया, किशनगंजऔर यूपी मेंलखनऊ,कानपुर, आगरा,प्रयागराजमें सुबह के समय’भीषण शीतलहर’चलने का अलर्ट जारी किया गया है।कहां कितना गिरेगा पारा?उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली,पंजाब, हरियाणा,राजस्थान):अगले दो दिनों में रात का तापमान2डिग्री तक और गिर सकता है,जिससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि,इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में2से4डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है,जिससे थोड़ी राहत मिलेगी।मध्य भारत (MP,छत्तीसगढ़):अगले चार दिनों तक रात का तापमान लगभग स्थिर रहेगा।महाराष्ट्र:अगले चार दिनों में रात का तापमान धीरे-धीरे2-3डिग्री तक घट सकता है,जिससे ठंड बढ़ेगी।गुजरात और पूर्वी भारत:यहां तापमान में कोई खास बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।कुल मिलाकर, अगले कुछ दिन उत्तर और मध्य भारत के लिए काफी ठंडे और मुश्किल भरे हो सकते हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम घर से निकलते समय खास सावधानी बरतें।

Back to top button