मौसम का ‘डबल अटैक’: कहीं शीतलहर का कहर, तो कहीं बिछेगी कोहरे की घनी चादर! IMD ने जारी किया इन राज्यों के लिए बड़ा अलर्ट

नई दिल्ली:सर्दी ने अब अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर पारा माइनस में है तो मैदानी इलाकों में हड्डियां कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने देश के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है,जहां अगले कुछ दिनों में मौसम के तल्ख तेवर देखने को मिलेंगे। कहीं जानलेवा’शीतलहर’ चलेगी तो कहीं घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा।आइए जानते हैं,मौसम विभाग ने आपके राज्य के लिए क्या पूर्वानुमान जारी किया है।इन राज्यों में चलेगी बर्फीली’शीतलहर’IMDके अनुसार,मध्य भारत के कई राज्यों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।मध्य प्रदेश,विदर्भ (महाराष्ट्र),छत्तीसगढ़ और ओडिशामें8और9दिसंबरको अलग-अलग जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है। इन इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिरेगा,जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।घने कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे ये इलाके, गाड़ी चलाने वाले सावधान!सर्दियों का सबसे बड़ा खतरा कोहरा होता है,जो यातायात को बुरी तरह प्रभावित करता है।IMDने इन राज्यों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है:पश्चिमी मध्य प्रदेश: 8दिसंबर को घना कोहरा।ओडिशा: 8और9दिसंबर को घना कोहरा।हिमाचल प्रदेश: 8से10दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।पूर्वोत्तर के राज्य (असम,मेघालय, नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम, त्रिपुरा):इन राज्यों में8से12दिसंबरतक सुबह के समय घने कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल सकती है।डिपार्टमेंट ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों, खासकर गाड़ी चलाने वालों को सुबह के समय ज़्यादा ध्यान रखने की सलाह दी है।पहाड़ों पर बारिश,समंदर में तूफान का अलर्टजहां मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरा बढ़ेगा,वहीं कुछ जगहों पर बारिश के भी आसार हैं।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह:8से10दिसंबरके दौरान यहां कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही,यहांगरज के साथ बारिश,बिजली कड़कने और30से50किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलनेका अनुमान है।जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड:8दिसंबरको इन पहाड़ी राज्यों में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।तापमान का पूर्वानुमान: कहां गिरेगा पारा?मौसम विभाग के मुताबिक,अगले 3से4दिनों मेंपश्चिम भारत (गुजरात,राजस्थान, महाराष्ट्र) में तापमान2से3डिग्री तक और गिर सकता है। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिन खासकर उत्तर और मध्य भारत के लिए ठंड से भरे रहने वाले हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्म कपड़े पहनकर रहें और खासकर सुबह-शाम यात्रा करते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें।