व्यापार

AI ने किया किचन का सत्यानाश 40% गिरी फूड ब्लॉगर्स की कमाई, क्या रोबोट छीन रहा है स्वाद?

News India Live, Digital Desk: हम और आप जब भी कुछ नया पकाने का सोचते हैं, तो सबसे पहले क्या करते हैं? फोन उठाते हैं और गूगल पर टाइप करते हैं”पनीर बटर मसाला कैसे बनाएं?” या “गाजर का हलवा रेसिपी”। अभी तक तो सब ठीक था, हमें बहुत सारे फूड ब्लॉगर्स की वेबसाइट्स मिलती थीं, हम उस पर क्लिक करते थे और बढ़िया खाना बना लेते थे।लेकिन, पिछले कुछ महीनों में खेल बदल गया है और किचन का माहौल थोड़ा बिगड़ रहा है।क्या गड़बड़ कर रहा है गूगल AI?अब जब आप कोई रेसिपी सर्च करते हैं, तो गूगल आपको किसी वेबसाइट पर भेजने के बजाय, खुद ही सबसे ऊपर (AI Overview में) एक छोटी सी समरी बनाकर दे देता है। दिखने में यह बहुत आसान लगता है कि “अरे वाह! क्लिक भी नहीं करना पड़ा और रेसिपी मिल गई।”लेकिन असल दिक्कत यहीं है। यह AI कोई इंसानी रसोइया नहीं है, यह बस एक रोबोट है जो यहाँ-वहाँ से जानकारी उठाता है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि AI वाली रेसिपी में भारी गलतियां हो रही हैं।कभी यह नमक डालना भूल जाता है।कभी कहता है सब्जी को 5 मिनट उबालो, जबकि उसे 20 मिनट पकाना चाहिए।कभी-कभी तो ऐसे अजीबोगरीब ‘कॉम्बिनेशन’ बता देता है जो खाने लायक ही नहीं होते।सोचिए, आपने महंगी सब्जी और पनीर खरीदा, और AI की आधी-अधूरी सलाह मानकर उसे कचरा कर दिया। गुस्सा तो आएगा न?फूड ब्लॉगर्स का रोना: “हमारी मेहनत, और फायदा AI का?”इसका सबसे बुरा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो सालों से हमारे लिए टेस्टी रेसिपी लिख रहे हैं। फूड ब्लॉगर्स का कहना है कि उनकी वेबसाइट्स का ट्रैफिक 40% तक गिर गया है।वो बेचारे मेहनत करके फोटो खींचते हैं, रेसिपी टेस्ट करते हैं और स्टेप-बाय-स्टेप लिखते हैं। लेकिन गूगल का AI उनकी ही मेहनत को ‘चुराकर’ (Scrape करके) ऊपर दिखा देता है। यूजर उनकी साइट पर क्लिक ही नहीं करता। नतीजा? ब्लॉगर्स की कमाई ठप्प हो रही है और उनका हौसला टूट रहा है।आपको क्या करना चाहिए?अगली बार जब आप कुकिंग के लिए सर्च करें, तो गूगल के उस ऊपर वाले ‘बक्से’ (AI Box) पर पूरा भरोसा न करें।थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें: जो असली वेबसाइट्स या ब्लॉग्स नीचे दिख रहे हैं, उन पर क्लिक करें।इंसानी अनुभव जरुरी है: खाना पकाना एक कला है, गणित नहीं। एक असली इंसान ही बता सकता है कि “मसाला कब छोड़ना है” या “खुशबू कब आएगी।”असली लोगों को सपोर्ट करें: आपकी एक क्लिक उस ब्लॉगर को मदद करेगी जो आपको सही खाना बनाना सीखा रहा है।मशीनें सब कुछ कर सकती हैं, लेकिन ‘माँ के हाथ का स्वाद’ या एक अच्छे ‘शेफ की समझ’ मशीन के पास अभी नहीं है!

Back to top button