BREAKING

वजन न घटना और हर समय थकान: जानिए क्या होता है ‘इंसुलिन रेजिस्टेंस’ और इसे ठीक करने की ८ आसान रोजाना की आदतें

वजन न घटना और हर समय थकान: जानिए क्या होता है 'इंसुलिन रेजिस्टेंस' और इसे ठीक करने की ८ आसान रोजाना की आदतें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण हमारे शरीर का पूरा हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। इसी का एक बड़ा नतीजा है 'इंसुलिन रेजिस्टेंस' (Insulin Resistance)। बहुत से लोग इस समस्या से अनजाने में लंबे समय तक जूझते रहते हैं। अमूमन लोग बढ़ते वजन, सुस्ती या पेट की चर्बी को केवल आलस मान लेते हैं, लेकिन असल में यह शरीर के भीतर छिपी एक गंभीर चेतावनी होती है।

जब हमारी कोशिकाएं इंसुलिन हार्मोन के प्रति सही तरीके से प्रतिक्रिया देना बंद कर देती हैं, तो खून में मौजूद ग्लूकोज ऊर्जा में बदलने के बजाय फैट के रूप में जमा होने लगता है। इसकी वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां एक साथ दिखने लगती हैं।

इंसुलिन रेजिस्टेंस के मुख्य लक्षण और संकेत

यदि आपका शरीर इंसुलिन रेजिस्टेंस की गिरफ्त में आ रहा है, तो आपको अपने भीतर नीचे दिए गए लक्षण महसूस हो सकते हैं:

  • लगातार भूख और मीठे की क्रेविंग: खाना खाने के बाद भी कुछ न कुछ मीठा या स्नैक्स खाने की तीव्र इच्छा होना।

  • एनर्जी की कमी और सुस्ती: रात को सोने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होना और दिनभर शरीर में ऊर्जा न रहना।

  • ब्रेन फॉग (Brain Fog): किसी काम में फोकस न कर पाना, याददाश्त कमजोर महसूस होना या मानसिक स्पष्टता की कमी।

  • त्वचा का काला पड़ना: गर्दन के पीछे, अंडरआर्म्स या जोड़ों की त्वचा का अचानक डार्क या मखमली काला (Acanthosis Nigricans) हो जाना।

  • वजन घटाने में दिक्कत: जिम और डाइटिंग के बाद भी वजन का एक ही जगह टिके रहना और विशेष रूप से पेट के निचले हिस्से की चर्बी (Belly Fat) का लगातार बढ़ना।

  • हार्मोनल असंतुलन: महिलाओं में पीरियड्स का अनियमित होना या पीसीओडी/पीसीओएस (PCOD/PCOS) की समस्या।

  • मेडिकल रिपोर्ट्स में गड़बड़ी: ब्लड टेस्ट में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ा हुआ आना और फैटी लिवर की शिकायत होना।

 एक्सपर्ट की सलाह

जयपुर स्थित 'Angelcare- A Nutrition and Wellness Center' की डायरेक्टर, जानी-मानी डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं, "इंसुलिन रेजिस्टेंस को अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में छोटे, सोचे-समझे और व्यावहारिक बदलाव करके पूरी तरह से नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है। इसके लिए किसी क्रैश डाइट की नहीं, बल्कि एक संतुलित जीवनशैली और हेल्दी आदतों की जरूरत होती है।"

इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने के ८ आसान और व्यावहारिक नियम

अगर आप भी इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं और अपनी सेहत को वापस पटरी पर लाना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी दिनचर्या में इन आदतों को शामिल करें:

1. प्रोटीन से भरपूर नाश्ते से करें शुरुआत

सुबह के समय ऐसा नाश्ता करें जो आपके ब्लड शुगर को अचानक न बढ़ाए। अपनी डाइट में अंडे, बेसन का चीला, मूंग दाल का चीला, अंकुरित अनाज या पनीर को शामिल करें। प्रोटीन युक्त नाश्ता करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे दिनभर में बेवजह कैलोरी खाने की आदत और बार-बार लगने वाली भूख पर लगाम लगती है।

2. मैदा और रिफाइंड मीठे से पूरी तरह दूरी बनाएं

सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, कुकीज, केक, नूडल्स, पिज्जा और बाजार में मिलने वाले मीठे सीरियल्स इंसुलिन रेजिस्टेंस के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ये चीजें पेट में जाते ही बहुत तेजी से ग्लूकोज रिलीज करती हैं। इनकी जगह हमेशा घर का बना सादा खाना, नेचुरल फूड्स और ताजे फलों को प्राथमिकता दें।

3. शुगरी ड्रिंक्स को कहें 'बाय-बाय'

पैक्ड फ्रूट जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, मीठी कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन तुरंत बंद कर दें। इनमें भारी मात्रा में लिक्विड शुगर होती है, जो लिवर पर दबाव डालती है और ब्लड शुगर के स्तर को रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा देती है।

4. अकेले कार्ब्स खाने की गलती न करें (Balanced Plating)

जब भी आप भोजन में रोटी, चावल, पोहा या डोसा जैसी कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खा रहे हों, तो उन्हें कभी भी अकेला न खाएं। हमेशा उनके साथ अच्छी मात्रा में हरी सब्जियां (फाइबर) और दाल, दही या पनीर (प्रोटीन) जरूर शामिल करें। यह कॉम्बिनेशन भोजन के पचने की रफ्तार को धीमा करता है, जिससे शुगर एकदम से नहीं बढ़ती।

भोजन और शारीरिक सक्रियता का सही तालमेल

5. नींद और तनाव का गहरा कनेक्शन

अच्छी डाइट और कसरत तब तक पूरी तरह असर नहीं दिखाएगी, जब तक आप अपने दिमाग को आराम नहीं देंगे। हर दिन एक निश्चित समय पर सोने की आदत डालें और रोजाना 7 से 9 घंटे की गहरी व सुकून भरी नींद लें। इसके साथ ही, मानसिक तनाव को कम करने के लिए डीप ब्रीदिंग, मेडिटेशन, प्रकृति के बीच टहलना या डायरी लिखने (जर्नलिंग) जैसी आदतों को अपनाएं। जब तनाव कम होगा, तो स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर घटेगा और आपका मेटाबॉलिज्म खुद-ब-खुद सुधर जाएगा।

Back to top button