उत्तर प्रदेश

श्री मौर्य की पहल पर खाद्य प्रसंस्करण में 5,246 करोड़ की परियोजनाओं से महिलाओं व युवाओं को मिल रहा रोजगार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशों के क्रम में खाद्य प्रसंस्करण विभाग प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रहा है।अपर मुख्य सचिव, खाद्य प्रसंस्करण श्री बी.एल. मीणा ने विभाग की अद्यतन प्रगति का विवरण देते हुए बताया कि 27 नवंबर, 2026 तक खाद्य संस्करण 2023 नीति के अंतर्गत कुल 2,084 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 630 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और 628 उद्यमियों को 'लेटर ऑफ कम्फर्ट' (एल.ओ.सी.) निर्गत किए जा चुके हैं। इन स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 5,246.20 करोड़ रुपये है, जिससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हो रहा है।

वित्तीय सहायता एवं सब्सिडी वितरण पर प्रकाश डालते हुए श्री बी.एल. मीणा ने बताया कि 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2026 तक तीन वित्तीय वर्षों में स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष 318.64 करोड़ रुपये की अनुदान धनराशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 29 नवंबर, 2026 तक 176.53 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त, 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना' (PMFME) को भारत सरकार द्वारा 31 मार्च, 2027 तक विस्तारित कर दिया गया है, जिसके तहत प्रदेश में अब तक 77,104 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 29,871 उद्यमियों के ऋण स्वीकृत कर 26,569 लाभार्थियों को ऋण वितरित किए जा चुके हैं।

 

Back to top button