मनोरंजन

सनी देओल का असली ‘गदर’ तो अब शुरू हुआ है: 2026 में रिलीज़ होंगी ये 5 धमाकेदार फिल्में

शेर की वापसी: ‘गदर2’की ऐतिहासिक सफलता ने साबित कर दिया कि फॉर्म अस्थायी होती है,लेकिन’क्लास’हमेशा कायम रहती है। एक वक्त था जब लोग कहने लगे थे कि सनी देओल का दौर अब थम गया है। बड़ी फिल्में मिलना मुश्किल हो गई थीं और वो सिमित बजट की अपनी ही होम प्रोडक्शन फिल्मों तक सीमित रह गए थे। लेकिन’तारा सिंह’की एक दहाड़ ने बॉलीवुड का पूरा नक्शा बदल दिया है।आज आलम यह है कि मेकर्स सनी पाजी के घर के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी डायरी फुल है और आने वाला साल,यानी2026,पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है। अगर आप भी उनके फैन हैं,तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए,क्योंकि2026में एक या दो नहीं,बल्कि5बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान लाने के लिए तैयार हैं।1.बॉर्डर2 (Border 2) – 22जनवरी2026साल की शुरुआत ही देशभक्ति के जज्बे के साथ होगी।27साल बाद वो यादें फिर से ताजा होंगी। इस वॉर ड्रामा का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि इस बार’पाजी’अकेले नहीं हैं। नई जनरेशन को जोड़ने के लिए वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे युवा सितारे भी फौज में शामिल हुए हैं। साथ ही सोनम बाजवा और मेधा राणा भी नजर आएंगी। तैयार हो जाइए “संदेशे आते हैं” वाले इमोशन को फिर से जीने के लिए।2.गबरू (Gabru) – 13मार्च2026मार्च में होली के आसपास सनी देओल फिल्म’गबरू’लेकर आ रहे हैं। यह एक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। शशांक उदापुरकर इसके डायरेक्टर हैं। जो लोग सनी को एक देसी और ज़मीन से जुड़े अवतार में देखना पसंद करते हैं,उनके लिए यह फिल्म खास हो सकती है। खबरों की मानें तो सिमरन,प्रीत कमानी,दर्शन जरीवाला और निशु दीक्षित भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।3.लाहौर1947 (Lahore 1947) – 2026ये वो फिल्म है जिसका इंतज़ार हर सिनेप्रेमी को है। वजह है इसका’कातिलाना’कॉम्बिनेशन। सनी देओल के साथ आमिर खान (प्रोड्यूसर के तौर पर) और राजकुमार संतोषी (डायरेक्टर)। जी हाँ, ‘घायल’और’दामिनी’बनाने वाली तिकड़ी वापस आ रही है। और सोने पे सुहागा ये है कि सनी के साथ एक बार फिर प्रिटी जिंटा की प्यारी मुस्कान देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी बंटवारे के दर्द और1947के उस दौर को दिखाएगी। इसमें शबाना आजमी,अली फजल और करण देओल भी अहम रोल में हैं।4.इक्का (Ikka) – 2026 (संभावित)अगर आप सनी के’ढाई किलो के हाथ’वाले एक्शन को मिस कर रहे हैं,तो’इक्का’आपके लिए है। मुंबई में इसकी शूटिंग जोरों पर है। डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा इस फिल्म को बना रहे हैं। खास बात यह है कि’बॉर्डर’और’हिमालय पुत्र’के बाद एक बार फिर अक्षय खन्ना और सनी देओल साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।5.रामायण: पार्ट1 (Ramayana Part 1) – 8नवंबर2026यह सिर्फ फिल्म नहीं,भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ स्टार यश’रावण’बन रहे हैं। लेकिन हम सबके लिए सबसे बड़ी खबर ये है कि हमारे बलशाली सनी देओल साक्षात’हनुमान जी’के किरदार में दिखेंगे। रिपोर्ट्स कहती हैं कि इसका बजट हजारों करोड़ में है। दीवाली2026पर जब सनी’जय श्री राम’का नारा लगाएंगे,तो थिएटर्स गूंज उठेंगे।

Back to top button