दिल्ली में सुबह 4 बजे तक चलती है पार्टी! इन 3 जगहों पर होता है रात भर धमाल, लोग दूर-दूर से आते हैं

जब भी नाइटलाइफ़ की बात होती है,तो लोगों के दिमाग में गोवा,मुंबई या चंडीगढ़ का नाम आता है। लेकिन अब भारत की राजधानी दिल्ली भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं है। दिल्ली अब सिर्फ अपनी ऐतिहासिक इमारतों और कल्चर के लिए ही नहीं,बल्कि अपनी धमाकेदार नाइटलाइफ़ के लिए भी मशहूर हो रही है। यहां कई ऐसी जगहें हैं,जहां पार्टी का माहौल सुबह4-5बजे तक गर्म रहता है और लोग इस अनुभव के लिए दूर-दूर से आते हैं।तो चलिए,आपको बताते हैं दिल्ली के उन फेमस नाइटक्लब्स के बारे में,जहां रात कभी सोती नहीं।1.प्रिवे नाइट क्लब (Prive’ Nightclub)दिल्ली के दिल यानी जनपथ पर,मशहूर शांग्री-ला होटल में मौजूद’प्रिवे’सिर्फ एक नाइटक्लब नहीं,बल्कि एक अलग पहचान है। यह जगह कपल्स और उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक यादगार और हाई-एनर्जी वाली रात बिताना चाहते हैं। इसका शानदार माहौल और जबरदस्त म्यूजिक आपको अपनी तरफ खींच लेगा।कहां है:शांग्री-ला होटल,जनपथकब तक खुला है:रात11बजे से सुबह5बजे तककितना खर्च आएगा:दो लोगों के लिए लगभग₹6,0002.की नाइट क्लब (Key Nightclub)अगर आप एक लग्जरी और क्लासी नाइटलाइफ़ का अनुभव करना चाहते हैं,तो’की’नाइट क्लब आपके लिए ही बना है। चाणक्यपुरी के सम्राट होटल में स्थित यह क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर और शानदार क्लबों में गिना जाता है। यहां का माहौल और क्राउड काफी सोफिस्टिकेटेड होता है।कहां है:सम्राट होटल,चाणक्यपुरीकब तक खुला है:रात10बजे से सुबह4बजे तककितना खर्च आएगा:दो लोगों के लिए लगभग₹5,0003.सोहो नाइट क्लब (Soho Nightclub)म्यूजिक के दीवानों के लिए’सोहो’किसी जन्नत से कम नहीं है। चाणक्यपुरी के अशोक होटल में मौजूद यह क्लब इसलिए भी खास है,क्योंकि यहां देश के बड़े-बड़े डीजे और म्यूजिशियन परफॉर्म कर चुके हैं। अगर आप टॉप आर्टिस्ट की धुन पर थिरकना चाहते हैं और एक शानदार पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं,तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।कहां है:द अशोक होटल,चाणक्यपुरीकब तक खुला है:रात10बजे से सुबह1बजे तककितना खर्च आएगा:दो लोगों के लिए लगभग₹6,000