May 2026 Hindu Festival List : बुद्ध पूर्णिमा से लेकर अधिक मास तक, मई में त्योहारों की भरमार, देखें पूरी लिस्ट और मुहूर्त

News India Live, Digital Desk: मई 2026 में ग्रहों की चाल और तिथियों का ऐसा संयोग बन रहा है कि इस महीने कई बड़े त्योहार एक साथ आ रहे हैं। इस साल ज्येष्ठ का महीना दो बार आएगा क्योंकि बीच में ‘अधिक मास’ लग रहा है।1. बुद्ध पूर्णिमा (बुद्ध जयंती) – 1 मई 2026 (शुक्रवार)वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महापरिनिर्वाण भी हुआ था।महत्व: इसे ‘चित्रा पूर्णिमा’ और ‘कूर्म जयंती’ के रूप में भी मनाया जाता है।2. वट सावित्री व्रत और शनि जयंती – 16 मई 2026 (शनिवार)उत्तर भारत (उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश) में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इसी दिन न्याय के देवता शनि देव का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।अमावस्या तिथि आरंभ: 16 मई, सुबह 05:11 बजे।अमावस्या तिथि समाप्त: 17 मई, रात 01:30 बजे।3. अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का आरंभ – 17 मई 2026 (रविवार)साल 2026 में ‘अधिक ज्येष्ठ मास’ लग रहा है। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है और इसमें शुभ कार्य (शादी, मुंडन आदि) वर्जित होते हैं, लेकिन दान-पुण्य का फल अनंत गुना मिलता है।अवधि: 17 मई से 15 जून 2026 तक।4. गंगा दशहरा – 25 मई 2026 (सोमवार)माँ गंगा के धरती पर अवतरण के दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है।दशमी तिथि: 25 मई, सुबह 04:30 बजे से शुरू।मई 2026 के अन्य प्रमुख व्रत और तारीखें:तिथित्योहार / व्रत02 मई (शनिवार)ज्येष्ठ माह का आरंभ (उत्तर भारत), नारद जयंती05 मई (मंगलवार)एकदंत संकष्टी चतुर्थी12 मई (मंगलवार)तेलुगु हनुमान जयंती13 मई (बुधवार)अपरा एकादशी14 मई (गुरुवार)प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)15 मई (शुक्रवार)वृषभ संक्रांति (सूर्य का गोचर), मासिक शिवरात्रि17 मई (रविवार)अधिक मास आरंभ, अधिक चंद्र दर्शन23 मई (शनिवार)अधिक मासिक दुर्गाष्टमी27 मई (बुधवार)पद्मिनी एकादशी (अधिक मास की एकादशी)30 मई (शनिवार)अधिक पूर्णिमा व्रत