उत्तर प्रदेश

महिला के कान से कुंडल छीनना पड़ा भारी! गाजियाबाद पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। अगर आप सोच रहे हैं कि अपराधी पुलिस की पकड़ से बच सकते हैं, तो गाजियाबाद पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून का हाथ बहुत लंबा होता है। वेव सिटी थाना पुलिस ने कुंडल लूट के दो शातिर आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटा गया कुंडल, अवैध असलाह और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े छीना कुंडलमामला 25 अप्रैल की सुबह का है जब इकला निवासी मुन्नी देवी अपने घर के पास थीं। तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां आए और उनमें से एक ने झपट्टा मारकर मुन्नी देवी के कान से कुंडल खींच लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तीनों आरोपित बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।जांच में खुला नाम, शुरू हुई दबिशपुलिस ने बिना वक्त गंवाए सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी निगरानी के जरिए तीन संदिग्धों की पहचान की। जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों के नाम अंकित जाटव, दीपक नागर और सचिन नागर हैं। पुलिस ने तीनों की तलाश में इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।रात के अंधेरे में मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोलीसोमवार की रात जब पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी दीपक नागर और सचिन नागर नजर आए। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की और अपने अवैध तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें दोनों आरोपितों के पैर में गोली लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने तत्काल दोनों को काबू में कर गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपित अंकित जाटव अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।पूछताछ में उगला राज, ये सामान हुआ बरामदगिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दीपक नागर और सचिन नागर ने स्वीकार किया कि उन्होंने अंकित जाटव के साथ मिलकर मुन्नी देवी से कुंडल छीना था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटा हुआ कुंडल, एक आर15 बाइक, दो अवैध तमंचे, तीन खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।एसीपी ने दी जानकारीएसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि दोनों आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि फरार तीसरे आरोपित अंकित जाटव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button