व्यापार

शर्ट के कॉलर का जिद्दी मैल 2 मिनट में होगा गायब! वॉशिंग मशीन और महंगे डिटर्जेंट भी जो नहीं कर पाए, यह किचन ट्रिक कर देगी

नई दिल्ली। ऑफिस जाने वाले हर शख्स की यह परेशानी होती है। शर्ट का कॉलर कुछ ही दिनों में काला और मैला हो जाता है और चाहे जितनी महंगी वॉशिंग मशीन या डिटर्जेंट इस्तेमाल करो, यह जिद्दी दाग टस से मस नहीं होता। लेकिन आपकी रसोई में रखा एक साधारण सा बेकिंग सोडा इस मुश्किल को महज दो मिनट में हल कर सकता है और इस पर खर्च होंगे बस कुछ रुपये।कॉलर पर मैल क्यों जमता है और बेकिंग सोडा कैसे करता है काम?विशेषज्ञों के अनुसार शर्ट के कॉलर पर जमने वाला काला मैल असल में पसीने और शरीर के प्राकृतिक तेल यानी सीबम के कारण होता है। यह तेल कपड़े के रेशों में गहराई तक समा जाता है जिसे साधारण डिटर्जेंट तोड़ नहीं पाता। बेकिंग सोडा एक माइल्ड एब्रेसिव और प्राकृतिक क्लींजर है जो इस तेल की परत को जड़ से तोड़कर मैल को बाहर खींच लेता है।बस इतना करें— 4 आसान स्टेप में मिलेगा नया जैसा कॉलरएक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी या लिक्विड डिटर्जेंट मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को शर्ट के गंदे कॉलर पर अच्छी तरह फैला दें। अब एक पुराने टूथब्रश से 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें, इससे मैल के रेशे ढीले पड़ जाएंगे। इसके बाद बिना पानी से धोए सीधे शर्ट को वॉशिंग मशीन में डालें और सामान्य तरीके से धो लें। बस इतना काफी है।सफेद शर्ट पर पुराने पीले दाग के लिए यह करेंअगर आपकी शर्ट सफेद है और दाग काफी पुराना और पीला पड़ चुका है तो बेकिंग सोडा पेस्ट लगाने के बाद ऊपर से थोड़ा सफेद सिरका यानी व्हाइट विनेगर छिड़कें। इन दोनों के बीच होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया गहरे से गहरे पीलेपन को भी बाहर खींच निकालेगी और शर्ट फिर से चमकदार हो जाएगी।

Back to top button