उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके महिला विरोधी, केशव प्रसाद मौर्य

आज लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं की भागीदारी स्थानीय निकायों और पंचायतों में50% तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं,लेकिन जब इसे लोकसभा और विधानसभा में लागू करने की बात आई, तो इन चारों दलों ने मिलकर बिल को गिराने का अपराध किया।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “आजादी के बाद यह पहली बार है जब महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का इतना बड़ा षड्यंत्र रचा गया है। इसकी सजा सपा,कांग्रेस,टीएमसी और डीएमके को आगामी चुनाव में मिलेगी। आधी आबादी इन्हें कड़ा सबक सिखाएगी।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत की हर बेटी और महिला आत्मनिर्भर बने। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “जब देश की नारी सशक्त होगी,तभी राष्ट्र वास्तव में शक्तिशाली बनेगा। हमारी सरकार केवल योजनाओं के नाम नहीं बदलती,बल्कि धरातल पर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।”

Back to top button