मनोरंजन

2 साल पुराना, पर नशा एकदम नया! नीलकमल सिंह के इस गाने ने फिर मचा दी धूम, 16 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज

भोजपुरी गानों की दुनिया में कुछ गाने ऐसे भी हैं जो समय के साथ पुराने नहीं पड़ते, बल्कि और पॉपुलर हो जाते हैं. ऐसा ही एक गाना है स्टार सिंगर नीलकमल सिंह का, जिसका नाम है “हीरोइन”. भले ही इसे रिलीज हुए दो साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन इस गाने का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक, गाना एक बार फिर हर जगह ट्रेंड कर रहा है.यूट्यूब पर इस गाने का क्रेज यह है कि इसे 160 मिलियन (यानी 16 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. सबसे मजेदार बात यह है कि यह गाना सिर्फ युवाओं को ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों को नाचने पर मजबूर कर रहा है.तो आखिर क्या है इस गाने में इतना खास?इस गाने की सबसे बड़ी खासियत नीलकमल सिंह की दमदार और जोशीली आवाज और इसके शानदार म्यूजिक बीट्स हैं. गाना आपको पहली बार सुनते ही थिरकने पर मजबूर कर देता है.2022मेंSaregama Hum Bhojpuriके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने का वीडियो भी बेहद शानदार है.वीडियो में नीलकमल सिंह अपने दोस्तों के साथ एक क्लब में मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। फिर गाने में एक्ट्रेस संजना मिश्रा की ग्लैमरस एंट्री होती है, जो अपनी परफॉर्मेंस से वीडियो में चार चांद लगा देती हैं। गाने में संजना और नीलकमल की केमिस्ट्री इतनी चार्मिंग और एंटरटेनिंग है कि यह दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखती है।शायद यही वजह है कि खबर लिखे जाने तक,इस गाने ने163मिलियन व्यूजका अविश्वसनीय आंकड़ा पार कर लिया है.<iframe width=”610″ height=”343″ src=”https://www.youtube.com/embed/4GRpdIV5DAQ” title=”#Video | हिरोइन | #Neelkamal Singh New Song | Heroine | #Bhojpuri Gana” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share” referrerpolicy=”strict-origin-when-cross-origin” allowfullscreen></iframe>गाने के पीछे की टीमगायक:नीलकमल सिंहकलाकार:संजना मिश्रागीत:अरुण बिहारीसंगीत:आर जय कांगवीडियो डायरेक्टर:बिभांशु तिवारीयह गाना एक बार फिर यह साबित करता है कि नीलकमल सिंह की आवाज का जादू और उनका चार्म दर्शकों के दिलों में हमेशा बना रहता है.

Back to top button