बिस्तर एक, पर दूरियां मीलों की क्या आपके रिश्ते से भी इंटिमेसी गायब हो गई है? इसे समय रहते बचा लें

News India Live, Digital Desk : क्या आपको याद है अपनी शादी के शुरूआती दिन? वो एक-दूसरे को घंटों देखना, देर रात तक बातें करना, और बस एक-दूसरे के पास रहने के बहाने ढूंढना। सब कुछ कितना जादुई लगता था ना? लेकिन, जैसे ही घड़ी की सुई 2 या 3 साल आगे बढ़ती है, वो जादू कहीं खो सा जाता है।एक लाइफ कोच के चौंकाने वाले दावे ने बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि 80% शादियों में 2 से 3 साल के बाद ‘इंटिमेसी’ (नज़दीकियाँ) खत्म होने लगती है और जोड़ा एक ‘बोरिंग रूटीन’ का शिकार हो जाता है।आखिर ऐसा क्यों होता है? जिस इंसान के बिना एक पल नहीं कटता था, वही इंसान 3 साल बाद अचानक ‘पराया’ या सिर्फ एक जिम्मेदारी क्यों लगने लगता है?1. ‘रूममेट सिंड्रोम’ (Roommate Syndrome) का शिकारसबसे बड़ी वजह है पति-पत्नी का प्रेमी-प्रेमिका से बदलकर “सिर्फ रूममेट” बन जाना। आप एक छत के नीचे रहते हैं, बिल भरते हैं, राशन लाते हैं और बच्चों को संभालते हैं बिल्कुल वैसे जैसे दो अच्छे रूममेट करते हैं। लेकिन इसमें से ‘रोमांस’ और ‘शरारत’ गायब हो जाती है। बातचीत अब “कैसा था दिन?” से शुरू होकर “सब्ज़ी क्या लानी है?” पर खत्म हो जाती है।2. हम ‘कोशिश’ करना छोड़ देते हैंशुरुआत में हम सामने वाले को ‘इम्प्रेस’ करने के लिए तैयार होते थे, सरप्राइज देते थे। लेकिन शादी के कुछ साल बाद एक सुरक्षा का भाव (Comfort Zone) आ जाता है। हमें लगता है—”अब तो शादी हो गई, अब ये कहाँ जाएगा/जाएगी?” हम मान लेते हैं (Taken for granted) और यही वो पल है जहां से स्पार्क कम होने लगता है।3. मां-बाप बनने का प्रेशर2-3 साल का समय अक्सर वही होता है जब परिवार में नन्हे मेहमान (बच्चे) की एंट्री होती है। अचानक पति और पत्नी का रोल बदलकर ‘पापा’ और ‘मम्मी’ का हो जाता है। सारी एनर्जी और समय बच्चे पर चला जाता है। ऐसे में जो वक्त कपल को एक-दूसरे को देना चाहिए, वो डायपर बदलने और स्कूल छोड़ने में निकल जाता है। थकान इतनी होती है कि इंटिमेसी के बारे में सोचने की फुर्सत नहीं मिलती।4. भावनात्मक कनेक्शन की कमीफिजिकल इंटिमेसी कम होने का सबसे बड़ा कारण इमोशनल (भावनात्मक) दूरी है। जब हम अपने पार्टनर से अपने डर, सपने या मन की बातें शेयर करना बंद कर देते हैं और सिर्फ घर-गृहस्थी की बातें करते हैं, तो जुड़ाव खत्म होने लगता है।तो इसे ठीक कैसे करें?लाइफ कोच की सलाह एकदम सीधी है”डेटिंग कभी बंद मत करो।” भले ही आपकी शादी को 10 साल हो जाएं, हफ्ते में एक दिन या महीने में एक बार, अपने पार्टनर के साथ घर से बाहर जाएं। फ़ोन को दूर रखें और फिर से वही बातें करें जो आप शादी से पहले करते थे। रिश्ते को ‘पौधे’ की तरह मानिये, अगर उसमें प्यार और वक्त का पानी नहीं डालेंगे, तो वो सूख जाएगा।याद रखिये, बोरिंग होना आसान है, लेकिन प्यार को जिंदा रखना एक खूबसूरत मेहनत है।