BREAKING

Lemon Price Hike: गर्मी आते ही ‘सोने’ के भाव बिकेगा नींबू! अभी से स्टोर कर लें रस, 4 महीने तक टेंशन फ्री रहने का ये है देसी जुगाड़

लाइफस्टाइल डेस्क। फरवरी का महीना आधा बीत चुका है और धूप की तपिश महसूस होने लगी है। जैसे-जैसे पारा चढ़ेगा, वैसे-वैसे बाजार में नींबू के भाव भी आसमान छूने लगेंगे। हर साल मई-जून में 10 रुपये का नींबू 20 से 30 रुपये तक पहुंच जाता है। ऐसे में गर्मी के पीक सीजन में अपनी जेब ढीली करने से बेहतर है कि आप अभी से तैयारी कर लें। अगर आप भी चाहते हैं कि पूरी गर्मी आपको सस्ता और ताज़ा नींबू पानी पीने को मिले, तो बुरहानपुर की एक्सपर्ट फुलाबाई का यह देसी नुस्खा आपके बहुत काम आने वाला है। बस थोड़ी सी समझदारी से आप नींबू के रस को महीनों तक फ्रेश रख सकते हैं।धूप दिखाएगी कमाल, ऐसे निकालें रसनींबू को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए सबसे जरूरी है सही तरीके का चुनाव। बाजार से बिना दाग वाले ताजे पीले नींबू खरीदें। उन्हें अच्छे से धोकर पोंछ लें और फिर प्लास्टिक के बर्तन में उनका रस निकाल लें। अब इस रस को छानकर एक साफ और सूखी कांच की बरनी (Glass Jar) में भरें। प्लास्टिक की बोतल के बजाय कांच का बर्तन ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इस बरनी को रोजाना 5 से 6 घंटे कड़ी धूप में रखें। यह प्रक्रिया आपको लगातार 15 दिनों तक करनी है। धूप की गर्मी से रस में प्राकृतिक प्रिजर्वेशन होता है, जिससे यह 3 से 4 महीने तक बिल्कुल खराब नहीं होता।चीनी मिलाने से और बढ़ेगी उम्रअगर आप चाहते हैं कि रस का स्वाद और भी बेहतरीन हो जाए और वह लंबे समय तक टिका रहे, तो उसमें थोड़ी शक्कर मिला दें। रस निकालते समय ही उसमें शक्कर घोल लें और फिर उसे कांच की बरनी में भरकर धूप में रखें। चीनी एक नेचुरल प्रिजर्वेटिव (Natural Preservative) का काम करती है। इस तरह तैयार किया गया रस न केवल खराब होने से बचता है, बल्कि जब भी आप शरबत बनाएंगे, तो आपको अलग से चीनी घोलने की मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।इन 2 गलतियों से हो जाएगी पूरी मेहनत बेकारनींबू का रस स्टोर करते समय सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, वरना फंगस लगने का डर रहता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दो बातों की गांठ बांध लें:पानी का दुश्मन: जिस बर्तन में रस निकाल रहे हैं या जिसमें स्टोर कर रहे हैं, उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं होनी चाहिए। नमी रस को तुरंत खराब कर सकती है।हाथों की सफाई: रस निकालते समय या बरनी को धूप में रखते समय गंदे या गीले हाथों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।इन आसान तरीकों को अपनाकर आप भीषण गर्मी में भी महंगाई को मात दे सकते हैं और हर रोज ठंडे-ठंडे नींबू पानी का आनंद ले सकते हैं।

Back to top button