दिल्ली ‘फ्रीजर’ बनी! पारा 2.9 डिग्री पर, राजस्थान में ‘माइनस’ में तापमान, जानें आपके शहर में आज कैसी है ‘जानलेवा’ ठंड

आज का मौसम 12 जनवरी 2026, नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत इस वक्तहड्डियां गला देने वाली सर्दीकी चपेट में है। दिल्ली से लेकर राजस्थान और पंजाब से लेकर कश्मीर तक,पारा गोते लगा रहा है और’जानलेवा’शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने अगले कुछ दिनों के लिए भीषण ठंड की चेतावनी जारी की है।दिल्ली: टूटा इस सीजन का रिकॉर्ड,पारा2.9डिग्री!राजधानी दिल्ली आज सुबह ठंड से थर-थर कांपती रही।यह इस मौसम कीपहली और सबसे भयंकर शीत लहरहै।आयानगर इलाके मेंन्यूनतम तापमान2.9डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम है।दिल्ली के मौसम का हाल बताने वाले मुख्य केंद्र सफदरजंग में भी पारा4.8डिग्री पर आ गया।IMDने अगले दो दिनों के लिए’येलो अलर्ट’जारी किया है,यानी ठंड का कहर अभी जारी रहेगा।राजस्थान:’फ्रीजर’बने कई शहर,पारा -2डिग्री तक लुढ़काराजस्थान में तो ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।प्रतापगढ़में न्यूनतम तापमानशून्य से2डिग्री नीचे (-2°C)दर्ज किया गया।बाड़मेरमें भी पारामाइनस1डिग्रीपर पहुंच गया।चूरू,सीकर और झुंझुनू जैसे शहरों में भी तापमान2डिग्री के आसपास बना हुआ है।पंजाब-हरियाणा: ठंड से हाल-बेहालपंजाब और हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में हैं।पंजाब काबठिंडा1.6डिग्रीके साथ सबसे ठंडा रहा।हरियाणा मेंहिसार का तापमान2.2डिग्रीदर्ज किया गया।सुबह के समय घने कोहरे ने सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है।कश्मीर:’चिल्ला-ए-कलां’का सितम,जम गई डल झीलकश्मीर में इस वक्त’चिल्ला-ए-कलां’यानी40दिन की सबसे कड़कड़ाती ठंड का दौर चल रहा है।ठंड इतनी ज्यादा है कि मशहूरडल झीलके कई हिस्से जम गए हैं।घाटी के सबसे ठंडे इलाकेशोपियांमें रात का पारा-8.6डिग्री सेल्सियसतक लुढ़क गया है।एक देश,दो मौसम: जब उत्तर भारत कांप रहा,तब तमिलनाडु में बारिशयह भारत के मौसम की खूबसूरती ही है कि जहां एक हिस्सा ठंड से जम रहा है,वहीं दूसरे हिस्से में बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानदिल्ली16°C04°Cमुंबई29°C24°Cकोलकाता22°C12°Cलखनऊ16°C09°Cपटना15°C09°Cजयपुर19°C07°Cमनाली03°C-11°Cनैनीताल14°C03°C