व्यापार

8th Pay Commission notification date: 8वां वेतन आयोग हो गया नोटिफाई, लेकिन डीए (DA) को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ़: जानिए कर्मचारियों के लिए क्या बदला?

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है। सरकार ने आखिरकार8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission)के गठन को आधिकारिक हरी झंडी दे दी है। यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है,लेकिन इसी के साथ डीए (महंगाई भत्ते) को लेकर चल रही एक बड़ी बहस पर सरकार ने संसद में पूर्णविराम भी लगा दिया है।सोशल मीडिया और दफ्तरों की कैंटीन में पिछले कई महीनों से यह चर्चा गर्म थी कि सरकार महंगाई भत्ता (DA)और महंगाई राहत (DR)को बेसिक सैलरी में जोड़ (Merge)सकती है। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।संसद में हुआ दूध का दूध,पानी का पानीसंसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही इस मुद्दे पर सबसे बड़ा अपडेट आया। सांसद आनंद भदौरिया ने सरकार से सीधा सवाल पूछा कि क्या8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी हो चुकी है और क्या सरकारDAको बेसिक पे में मिलाने जा रही है?इस पर वित्त राज्य मंत्रीपंकज चौधरीने जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि3नवंबर2025को ही8वें वेतन आयोग को आधिकारिक रूप से नोटिफाई कर दिया गया है। आयोग की कमान जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (चेयरपर्सन) के हाथों में होगी। उनके साथ प्रोफेसर पुलक घोष और पंकज जैन भी इस आयोग का हिस्सा होंगे।’DAमर्जर’की खबर बस अफवाह थीकर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि सरकार का फिलहालDAऔरDRको बेसिक सैलरी में मिलाने का कोई इरादा नहीं है।वित्त मंत्रालय ने साफ कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।इसका सीधा मतलब यह है कि50%का आंकड़ा पार करने के बाद भीDAआटोमेटिकली बेसिक पे में मर्ज नहीं होगा। वह एक अलग कंपोनेंट की तरह ही मिलता रहेगा। कई लोग कयास लगा रहे थे कि2026के बाद शायदDAबढ़ना बंद हो जाए,लेकिन सरकार ने यह कहकर राहत दी है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। हर6महीने में महंगाई के आंकड़ों (AICPI-IWइंडेक्स) के आधार पर आपका भत्ता पहले की तरह बढ़ता रहेगा।आपकी जेब पर क्या असर?अब सवाल यह है कि इससे आपके वेतन पर क्या फर्क पड़ेगा? देखिये,अगरDAबेसिक सैलरी में जुड़ जाता,तो कर्मचारियों की बेसिक पे बढ़ जाती। और चूंकिHRA (हाउस रेंट अलाउंस),पीएफ (PF)और ग्रेच्युटी की गणना बेसिक पे पर होती है,तो इन सब में भी अपने आप उछाल आ जाता।लेकिन चूंकि सरकार ने’मर्जर’से इनकार कर दिया है,इसलिए अभीबेसिक सैलरी का स्ट्रक्चर वही रहेगा।हालांकि,अच्छी बात यह है किDAरुकने वाला नहीं है,यह आपको बढ़ी हुई दरों पर मिलता रहेगा। अब सबकी निगाहें8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर टिकी हैं कि वे फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन को लेकर क्या फैसला सुनाते हैं।

Back to top button